Pandokhar Sarkar Dham Darbar: ऐसा चमत्कारी स्थान जहां श्रद्धालुओं के पूरे हो जाते हैं, सारी मन्नते
भारत के मध्य प्रदेश राज्य के इस धाम के बारे में शायद ही कुछ लोग जानते होंगे। यह धाम भारत के मध्य -प्रदेश के दतिया जिले के भाण्डेर तहसील में स्थित है। Pandokher Sarkar Dham ऐसा चमत्कारी स्थान है जहां श्रद्धालुओं की सारी मन्नते पूरी हो जाती हैं। उनकी सारी समस्याओं का निदान इस दरबार में किया जाता है। पंडोखर सरकार धाम में भगवान हनुमान जी की मूर्ति है और उन्हीं की कृपा से यहां आने वाले भक्तजनों की समस्याओं का समाधान किया जाता है। पंडोखर सरकार धाम (मध्यप्रदेश के दतिया जिले के भाण्डेर तहसील में स्थित) के बारे में ऐसी मान्यता है कि इस स्थान की महाराज धर्मराज द्वारा प्राण प्रतिष्ठा की गयी थी।
पंडोखर सरकार के अनुयायियों का दावा है कि गुरु शरण शर्मा त्रिकालदर्शी इस स्थान पर अपना दरबार लगाते हैं जहां पर भक्त आकर अपने भविष्य, भूत और वर्तमान सभी के बारे में जानकारी ले सकते हैं। गुरु शरण शर्मा को पंडोखर सरकार के रूप में जाना जाता है। गुरु शरण शर्मा जो कि पंडोखर सरकार के रूप में जाने जाते हैं वह यहां पर अपना त्रिकालदर्शी दरबार लगाते हैं जहां पर की बड़ी संख्या में उनके अनुयायी आते हैं।